चर्चाओं में उत्तराखंड की लुटेरी दुल्हन : हर बार नये किरदार में लोगों को फंसा कर करती थी लाखों की ठगी और ब्लैकमेलिंग !! – myuttarakhandnews.com

खूबसूरत चेहरा, अच्छी खासी पर्सनलिटी ,दिखावे की हाईफाई लाइफ स्टाईल , बड़ी बड़ी बातें व लाखों की लूट !!जी हाँ ये पहचान है उत्तराखंड की चर्चित लुटेरी दुल्हन की ।
जिसका असली नाम हीना खान बताया जा रहा है ।
हीना रावत को रुद्रपुर के दीपक कंकड़ की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया ।
जांच में पता चला कि हीना के ऊपर 18 शिकायतें है जो उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के विभिन्न स्थानों में दर्ज है ।
परन्तु वह इतनी शातिर है कि 2018 से मुकदमे दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आयी या यूं कहें कि पुलिस द्वारा गम्भीरता से ना लिये जाने के कारण लुटरी दुल्हन द्वारा शिकार बेख़ौफ़ ढंग से किये जा रहे थे ।
अभी तक 18 मुकदमों में से निम्न मुकदमे हीना रावत के खिलाफ सामने आये है । अभी अन्य मामले सामने आ सकते है ।1-साल 2018 में धारा 380 भादवि थाना मुखानी जनपद नैनीताल2-साल 2020 में धारा 386/388/389 भादवि कोतवाली मुरादाबाद उत्तर प्रदेश3-साल 2021 में धारा 384/504/506/34 भादवि थाना काशीपुर उधम सिंह नगर4-साल 2021 में धारा 323/406/420/506/120बी भादवि थाना ट्रांजिट कैम्प उधम सिंह नगर5-साल 2022 में धारा 384/506 भादवि थाना डिडोली जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश6-साल 2022 में धारा 420 भादवि थाना काशीपुर उधम सिंह नगर7-साल 2024 में धारा 384/386/420/504 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।8-साल2025 में धारा 420/506 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।9-साल 2025 में धारा 386/420/504 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।
रुद्रपुर पुलिस का कहना है दीपक कंकड़ नाम के युवक को उक्त युवती अंकिता रावत बन मिली थी । जहाँ उसने खुद को हाईकोर्ट का वकील बताया व मेलजोल बढ़ा कर प्रेमप्रसंग शुरू कर शादी भी कर ली ।असल कहानी शादी के बाद शुरू होती है जब महिला दीपक कक्कड के परिवार के साथ रहना शुरू करती है व कभी दहेज के आरोप में फंसाने,कभी जहर खाने की धमकी दे कर पैसो की डिमांड करने लगी ।दीपक ने हिम्मत दिखाई व मुकदमा दर्ज कर युवती का भांडाफोड़ किया ।
– खुद को हाईकोर्ट का एडवोकेट बताकर हीना नामी वकीलों के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को कोर्ट के कामों को निपटाने का झांसा देती थी ,इसके अलावा, वह बड़े-बड़े अपराधियों से साठगांठ करके उन्हें कानूनी पचड़ों से निकालने के नाम पर भी पैसे ऐंठती थी ।
– बताया जा रहा है कि फर्जी वकील बनी हीना ने कभी खुद को रजनीगंधा की ब्रांड एंबेस्टर बन भी लोगों से लाखों की लूट की ।
-वहीं अन्य मामले में खुद को सरकारी कॉन्ट्रैक्टर बनकरसरकारी व निजी परियोजनाओं के लिए बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का वादा करती थी, प्रोजेक्ट शुरू करने या टेंडर दिलाने के नाम पर वह सिक्योरिटी डिपॉजिट /अग्रिम भुगतान के रूप में मोटी रकम वसूल लेती थी । इसी तरह इसने एक व्यक्ति से 40 लाख हड़प लिये ।
– वहीँ अपनी खूबसूरती का फायदा उठा कर मेट्रोमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित दिखाकर लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर शारिरिक सम्बंध बना शादी का दबाव बना कर भी हीना रावत लाखों रुपये लोगों से हड़प चुकी है ।लोक-लिहाज के कारण कई पीड़ितों ने शिकायत तक दर्ज नहीं की ।वहीँ कुछ व्यक्ति हीना रावत के आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावशाली दिखावे के कारण ,उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से कतराते थे ।
– हर बार यह शातिर महिला नये नाम,नये किदार के साथ सामने आती और अपनी भोलीभाली शक्ल से लोगों को बेवकूफ बनाती।पुलिस से बचने के लिए हिना रावत लगातार अलग-अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल करती थी । जिससे इसके खिलाफ दर्ज कई मुकदमों में जांच जटिल बन जाती थी ।
– कभी यह को ख़ुद को बिजनेसवूमन बताती ,नए-नए बिजनेस में निवेश का झांसा या साझेदारी की पेशकश करके लोगों को अपने जाल में फंसाती थी, फिर आकर्षक व्यापारिक सौदों का लालच देकर उनसे पैसे ठगती ।
इसकी ठगी का तरीका न सिर्फ शातिर था, बल्कि बेहद सटीक प्लानिंग भी होती थी ,जो इस ओर भी इशारा करता है की इसके पीछे बहुत बड़ा गिरोह शामिल है ।
– यह हमेशा ये दिखाती कि यह एक सम्मानित और उच्च वर्ग की महिला है।फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए वह खुद को कानूनी तौर पर भी सही साबित कर देती ।
“उधम सिंह नगर पुलिस ने जब इस महिला को गिरफ्तार किया, तो वह एक संस्कारी नवविवाहिता की भूमिका में मिली । हाथों में चूड़ा, मेहंदी लगी हथेलियां और माथे पर सिंदूर। पहली नजर में इसको देख कोई भी विश्वास नहीं कर सकता था की यह इतनी बड़ी ठग है ।
गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड और ₹50,000 नकद बरामद किए गए ।
– विदेश भागने का था हीना रावत का प्लानपुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने कबूल किया कि वह भारत से फरार होकर विदेश भागने की योजना बना रही थी। जिसके लिए उसे करीब 30 लाख रुपये की जरूरत थी ।
इसलिए वह तेजी से लोगों को फंसा रही थी , दीपक कक्कड से भी वह 30 लाख रुपये मांग रही थी व जिसकी पहली किस्त के रूप में ₹50,000 लेते समय ही उसे गिरफ्तार किया गया ।
हिना रावत ने ‘निकिता’, ‘अंकिता’, ‘श्रुति’ और ‘स्वाति’जैसे नामों का इस्तेमाल कर लोगों लुटा ।
– फिलहाल यह महिला न्यायिक हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ के आधार पर अन्य पीड़ितों और मामलों की छानबीन कर रही है ,तथा इसके साथ कौन कौन शामिल है उनका भी पता लगाने की कोशिश कर रही है

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

5 seconds ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

16 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

57 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago