चंपावत : दिनांक 16/05/2025 को सोशलमीडिया पर एक अजीबोगरीब आदेश तैरता दिखा ,जहाँ कुछ लोग इसको हंसी में उड़ा रहे है तो कुछ लोग इसको उत्तराखंड में देवी देवताओं की शक्ति से जोड़ रहे ।
मामला राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड लो.नि.वि लोहाघाट का है,जहां खण्ड मे कार्यरत इं० जय प्रकाश, अपर सहायक अभियन्ता, की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गयी ।कार्यालय में काफी खोजबीन करने के उपरान्त भी उनकी सेवा पुस्तिका नहीं मिली व उस कारण अधिष्ठान सहायक एवं इं० जय प्रकाश, अपर सहायक अभियन्ता मानसिक रूप से काफी चिन्तित हो गये ।
जिस पर आदेश ये हुआ है कि “कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से दैवीय आस्था के आधार पर अपने-अपने घरों से 2 मुट्ठी चावल मॉग कर किसी मन्दिर में डाल दिया जाय।
चावल मन्दिर मे डालने पर वही देवता न्याय करेंगे।
आदेश पर आशुतोष कुमार) अधिशासी अभियन्ता रा०मा०खण्ड, लो.नि०वि०लोहाघाट
तथा अधिशासी अभियन्तारा०मा०खण्ड, लॉ०नि०वि की मुहर व हस्ताक्षर है ।अब देखना ये होगा कि व्यवस्था से हारे कर्मचारियों को देवदरबार में न्याय मिलेगा या नहीं ।परन्तु फिलहाल मामला सोशलमीडिया पर चर्चा में है ।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…