Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में गर्मी का कहर, पहाड़ों में तेज हवाओं की चेतावनी के बाद येलो अलर्ट जारी – Uttarakhand

Heat wave wreaks havoc in Uttarakhand, yellow alert issued after warning of strong winds in the mountainsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Weather Update: मई के दूसरे सप्ताह से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. न सिर्फ मैदान बल्कि पहाड़ों में भी लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं. जी हां उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बीते तीन दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे खासकर दोपहर के वक्त गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं. देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में हालात और भी गंभीर हो गए हैं. गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है. न्यूनतम तापमान भी 21.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.शुक्रवार को भी नहीं राहतमौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है. अनुमान है कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण विशेषकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं. विभाग ने दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी है.पहाड़ों में तेज हवाओं की चेतावनी, येलो अलर्ट जारीजहां गर्मी से परेशान लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं वहां भी मौसम ने करवट ली है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि इन इलाकों में तापमान सामान्य और मौसम सुहावना बना रहेगा.तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाहतेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने और अस्थायी निर्माण कार्यों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है.लू की आशंका, आने वाले सप्ताह में हीट वेव संभवविशेषज्ञों का मानना है कि साफ आसमान और पहाड़ियों से आ रही गर्म हवाओं के कारण मई की शुरुआत में राहत देने वाली हवाएं अब गर्म और असहज बनती जा रही हैं. यदि यही रुझान जारी रहा तो आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड के कई जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.प्रशासन और नागरिकों को रहना होगा सतर्कराज्य में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

43 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago