Categories: hindiUttarakhand

आयुष्मान योजना से प्राइवेट अस्पतालों में नहीं मिलेगा फ्री इलाज, देहरादून समेत इन जिलों में संबद्धता खत्म – Uttarakhand

Free treatment will not be available in private hospitals under Ayushman Yojana, affiliation ends in these districts including Dehradunइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने छह माह से आयुष्मान योजना में निष्क्रियता के कारण पांच अस्पतालों की संबद्धता समाप्त कर दी है। इनमें देहरादून के तीन, पिथौरागढ़ और यूएसनगर के एक-एक अस्पताल शामिल हैं। प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्य रूप से काम करना होगा।निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं। सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना ही प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए समय- समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ सख्त निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।अस्पतालों ने नहीं दिया नोटिस का जवाबप्राधिकरण की ओर से देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिटल और श्री सिद्धी विनायक हेल्थ सेंटर की संबद्धता समाप्त की गई। पिथौरागढ़ के बिष्ट हास्पिटल और यूएसनगर के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर को आयुष्मान की सूचीबद्धता से बाहर किया गया है। प्राधिकरण ने पहले इन्हें एक महीने का नोटिस भेजा था लेकिन अस्पतालों से कोई जबाब नहीं भेजा गया। नोटिस की एक माह की अवधि समाप्त होने पर प्राधिकरण ने उक्त अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

49 minutes ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago