Categories: hindiUttarakhand

दिल्ली से उत्तराखंड आ रहे टूरिस्टों की कार पौड़ी में खाई में गिरी, 8 साल के बच्चे की मौत; 5 घायल – Uttarakhand

The car of tourists coming from Delhi to Uttarakhand fell into a ditch in Pauri, 8-year-old child died; 5 injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बीरोंखाल: दिल्ली से उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। शनिवार सुबह पौड़ी जिले के बीरोंखाल में कार के खाई में गिरने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि, रोड एक्सीडेंट में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार के खाई में गिरने की जांच कर रही है।बीरोंखाल ब्लाक के रसियामहादेव-सौंपखाल-रामनगर मोटरमार्ग पर शनिवार सुबह रसियामहादेव के समीप कार के सौ मीटर गहरी खाई में गिर जाने से आठ वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में पांच लोंग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।ग्रामीणों के सूचना देने पर थाना थलीसैंण पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रामनगर, काशीपुर भेज दिया। थाना प्रभारी थलीसैंण लाखन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह दिल्ली से नऊ गांव जा रही कार रसियामहादेव के समीप चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने से खाई में गिर गई।इस दुर्घटना में आठ वर्षीय अभि पुत्र आशीष गुसाईं की मौत हो गई, जबकि मीनाक्षी देवी पत्नी आशीष गुसाई, अंशिका पुत्री दान सिंह, रूई पुत्री संदीप सिंह, रुचि पत्नी संदीप सिंह, आशीष बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायलों को इलाज कराने रामनगर भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर, चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बीरोंखाल मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

3 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

5 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

6 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

7 hours ago