लखनऊः उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री और वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से पार्टी में शोक की लहर है. उनके निधन की खबर मिलते ही बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेताओं का तांता लग गया. पार्टी ने उनका शव श्रद्धांजलि के लिए बीजेपी राज्य मुख्यालय लखनऊ लाया गया. यहां प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. उन्होंने पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और अन्य पदाधिकारी भी बीजेपी कार्यालय पहुंचे.
सभी ने जयप्रकाश चतुर्वेदी के संगठन को दिए योगदान को याद किया और इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया. नेताओं ने कहा कि जयप्रकाश चतुर्वेदी जमीनी कार्यकर्ता थे और उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. उनकी सादगी और समर्पण पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा. बीजेपी ने उनके निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखा. पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी.
उधर देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन से उत्तराखंड में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. देहरादून में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक के कारण रात डेढ़ बजे आकस्मिक निधन हो गया. तीन बार विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट पहाड़ की राजनीति के जाने-माने चेहरों में से एक थे. वह पूर्व में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे और जनसमस्याओं को उठाने के लिए पहचाने जाते थे. उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है. पार्टी कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. नेताओं ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का जाना प्रदेश कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है. दोनों दिग्गज नेताओं के निधन से यूपी और उत्तराखंड की राजनीति में शोक का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…