Categories: hindiUttarakhand

देहरादून, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आज जमकर बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में कल से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में आज कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र होने के आसार हैं।
इसके साथ ही हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिल्ली चमकने की संभावना है। वहीं 27 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। जिसको देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
देहरादून में दोपहर के समय हुई बारिशशनिवार को देहरादून में सुबह से धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। बीच-बीच में बारिश की हल्की फुहारें भी पड़ती रही। दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बौछारें पड़ने लगी। धूप निकलने पर उमस ने परेशान किया तो वहीं बारिश होने पर गर्मी से राहत मिली।
बारिश के चलते देहरादून में बढ़ी ठंडइसके साथ ही केदारनाथ धाम में शनिवार को हुई बारिश के बाद कोहरा छाया रहा। लगातार हो रही बारिश के चलते ठंड भी बढ़ गई है। उधर बद्रीनाथ धाम में भी लगातार बारिश के चलते आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मौसम का मिजाज बिगड़ने के बावजूद दोनों धामों में तीर्थ यात्रियों का आवागमन बना हुआ है, हालांकि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए शासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने की निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और संबंधित कार्यकारी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की बंद सड़कों को जल्द खोला जाए ताकि राहत सामग्री और आवश्यक सेवाएं उन तक पहुंच सके। इसके साथ ही बांधों और बैराजों के जलस्तर की समीक्षा भी की गई है।
देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टआपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। वही 29 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

19 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

40 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago