लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत मौसम की चुनौती के साथ हुई। दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ उनका विमान खराब मौसम के कारण निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच सका और उसे वापस लौटकर पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
अल्मोड़ा में आयोजित पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में खराब मौसम के कारण शामिल नहीं हो पाने के बावजूद राहुल गांधी ने पंतनगर से ही मोबाइल के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी का दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
दो दिवसीय प्रवास के दौरान राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस इस दौरे को संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने के अवसर के रूप में देख रही है।
Post Views: 4
Post navigation
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…