जैन समाज की शोभायात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने वाला व्यक्ति हिरासत में, – myuttarakhandnews.com

विकासनगर, कस्बा बाजार में जैन समुदाय द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भीड़ में घुसकर लोगों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की कर रहा था, जिससे माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका पैदा हो गई थी।
 
जानकारी के अनुसार शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति जबरन भीड़ में घुसकर अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी और बताया कि उसके व्यवहार से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है तथा किसी भी समय मारपीट की स्थिति बन सकती है।
 
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। बाद में उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान खेम सिंह पुत्र परम सिंह निवासी ग्राम खारसी, चकराता, जनपद देहरादून के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि उसके खिलाफ थाना चकराता में वर्ष 2024 में उसके पिता द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और वर्तमान में वह जमानत पर चल रहा है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी के संबंध में अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। वहीं शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दरवाजों पर ताले, गलियों में खामोशी… हर रात गाँव की रखवाली करते हैं ग्राम प्रहरी अमर सिंह –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )यात्रा सीजन के दौरान चमोली के घिंघराण गांव के अधिकांश परिवार…

4 minutes ago

गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला रचेगी नया रिकॉर्ड, पहली बार एक करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी : अभिनव थापर –

  देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा पुरानी टिहरी की 1952 से…

10 minutes ago

गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला रचेगी नया रिकॉर्ड, पहली बार एक करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी : अभिनव थापर –

  देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा पुरानी टिहरी की 1952 से…

16 minutes ago

देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए सभी…

6 hours ago

नगर कीर्तन आज, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान –

देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…

9 hours ago