Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जल्द बरसेंगे बदरा, मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बर्फबारी की संभावना – Uttarakhand

It will rain soon in Uttarakhand, there will be a big change in the weather, snowfall is likelyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में इस हफ्ते मौसम बदलने जा रहा है. मौसम बदलने से ठंड भी बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है. जिसके चलते 8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक इन दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी का दौर भी देखने को मिल सकती है. उन्होंने बताया पर्वतीय जिलों के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं. इसके अलावा 8 तारीख तारीख की दोपहर से रेनफॉल एक्टिविटी की संभावना है. इस दौरान देहरादून हरिद्वार टिहरी, पौड़ी ,नैनीताल उधम सिंह नगर जिलों में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के बीच बिजली चमकने के आसार हैं.मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर से रेंट थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी खत्म हो जाएगी. 11 और 12 दिसंबर को उत्तराखंड में मौसम साफ बना रहेगा. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. तापमान गिरने की वजह से विशेष कर पहाड़ी जिलों में ठंड बढ़ेगी. ठंड बढ़ने से बच्चे बुजुर्गों के साथ ही मवेशी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से ठंड से बचने के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

29 minutes ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

1 hour ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

2 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

2 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

3 hours ago

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि  प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…

4 hours ago