Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand, two bikes collided head-on, one dead, three injuredHorrible road accident in Uttarakhand, two bikes collided head-on, one dead, three injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)खटीमा: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बड़ा हादसा हो गया. सीमांत तहसील खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार 6 दिसंबर को बुलेट और पल्सर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय खटीमा लेकर जाया गया. डॉक्टरों ने बुलेट सवार असलम को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य तीन का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है.हादसा शुक्रवार सुबह को करीब दस बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक सितारगंज रोड पर राजस्थान ट्रेडिंग कंपनी दुकान के सामने चारुबेटा के रहने वाले राधेश्याम यादव, मिस्त्री असलम को लेकर बुलेट से ईट लेने झनकट की तरफ जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में भूड़ महोलिया से तेज गति से आ रही पल्सर बाइक पर सवार दो युवक दानिश (20) निवासी नूरी मस्जिद और पीछे बैठा सलमान (25) निवासी गोटिया ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए.सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी पंकज सिंह महर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. चौकी प्रभारी पंकज सिंह महर ने चारों को तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने असलम निवासी चारुबेटा को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. वहीं तीन अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया.इस हादसे के बाद मृतक असलम के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. खटीमा कोतवाली के बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई पंकज महर ने जानकारी देते हुए बताया कि खटीमा सितारगंज रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हुई थी. इसी हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

28 minutes ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

1 hour ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

2 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

3 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

3 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

4 hours ago