उत्तराखंड में भूकंप के झटके, बागेश्वर रहा केंद्र, दहशत में लोग – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। बागेश्वर जिले में सवेरे-सवेरे आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए और आफ्टर शॉक के डर से कुछ समय तक घरों में लौटने से कतराते दिखे। भूकंप का असर हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक महसूस किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार, सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में रहा और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई।
सुबह के समय आए झटकों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के कम तीव्रता वाले भूकंप सामान्य होते हैं, लेकिन भूकंप संभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

1 hour ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

5 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

5 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

6 hours ago