देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के कथित बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने डालनवाला थाने में जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं देर शाम से रात तक थाने पर डटी रहीं।प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महिला कांग्रेस समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया, लेकिन उन्हें छोड़ने के बाद वे दोबारा थाने पहुंच गईं। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
हरीश रावत भी पहुंचे समर्थन में
रात के समय धरने को समर्थन देने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी डालनवाला थाने पहुंचे। इसके बाद एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं से मुलाकात कर उनका मांगपत्र लिया। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
“जब तक कार्रवाई नहीं, आंदोलन जारी”
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक मंच से दिए गए कथित शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो जनवरी को डालनवाला थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। रौतेला ने साफ कहा कि जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होती, महिला कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।
पुलिस का पक्ष
डालनवाला थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस नेता की ओर से पहले ही एक प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। मामला अल्मोड़ा से संबंधित होने के कारण वह प्रार्थनापत्र वहां भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तीन बार पुलिस लाइन छोड़ा गया, लेकिन वे हर बार वापस थाने पहुंच गईं।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है, वहीं महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…