उत्तरकाशी | गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। साथ ही गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।
सेमवाल ने बताया कि अब श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आगामी बोर्ड बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
हरिद्वार के बाद अन्य धार्मिक स्थलों तक मांग
हरिद्वार में गंगा घाटों और हर की पैड़ी क्षेत्र में पहले ही गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बाद उत्तराखंड के अन्य धार्मिक स्थलों में भी ऐसी ही रोक की मांग तेज हो गई है। धार्मिक संस्थाओं ने पूरे कुंभ क्षेत्र में भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
बीकेटीसी अध्यक्ष का बयान
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि हर की पैड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का फैसला ऐतिहासिक है। बदरी-केदार धाम में भी इसे लागू कराने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव लाया जाएगा और मंजूरी के बाद सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पवित्र धाम हमारी आस्था के केंद्र हैं। यहां परंपरा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ही निर्णय लिए जाएंगे। मंदिर समितियों और तीर्थ पुरोहितों की मांग पर सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर उचित फैसला
Post Views: 2
Post navigation
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…