देहरादून | उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 26 से 28 जनवरी तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बर्फ गिरने की खबर मिलते ही चकराता और मसूरी समेत हिल एरिया में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ गई है और कई इलाके फुल पैक्ड नजर आ रहे हैं।इसी बीच चकराता से दुखद खबर सामने आई है। कालसी–चकराता मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दिल्ली के दो पर्यटकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, कालसी क्षेत्र के सकरोल कामला निवासी 25 वर्षीय राजेश सिंह और दिल्ली के कल्याणपुर निवासी 23 वर्षीय राजा स्कूटर से चकराता घूमने जा रहे थे। भूतिया घूम के पास अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, रविवार शाम चकराता से साहिया आ रही एक कार बढोई छानी लाल पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 15 वर्षीय वंश चावला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद अन्य पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी रास्तों पर सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।
Post Views: 2
Post navigation
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…