देहरादून में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटी पट्टी, मौत के बाद हंगामा, अस्पताल का लाइसेंस निलंबित – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून से चिकित्सा लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डालनवाला क्षेत्र के आराघर स्थित मदर केयर सेंटर (सिंह आई हॉस्पिटल) में ऑपरेशन के दौरान 26 वर्षीय महिला के पेट में पट्टी छोड़ देने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से न्याय की मांग की।
जानकारी के अनुसार, लखीबाग निवासी ज्योति प्रज्वल (26) ने 29 जनवरी को मदर केयर अस्पताल में ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया था। चार दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन कुछ ही दिनों में ज्योति को पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। डॉक्टरों ने कई जांचें कीं, लेकिन दर्द का कारण पता नहीं चल सका। तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें दोबारा उसी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बाद में ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर किया गया।
वहां जांच में खुलासा हुआ कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उनके पेट में पट्टी छोड़ दी थी। इसी कारण संक्रमण फैल गया और ज्योति की मौत हो गई।
घटना के उजागर होते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अस्पताल का लाइसेंस निलंबितमामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वतः संज्ञान लिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) देहरादून डॉ. मनोज शर्मा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि, “मदर केयर सेंटर और सिंह आई हॉस्पिटल का लाइसेंस जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।”
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस घटना को “अत्यंत गंभीर और निंदनीय” बताया। उन्होंने कहा कि यदि यह साबित होता है कि मौत लापरवाही के कारण हुई है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की घोषणा भी की है।
इस बीच, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। यह घटना एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यशैली और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

32 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

39 minutes ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

6 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

6 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

6 hours ago