Bank Strike : बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम की मांग को लेकर लेकर देशभर में बैंक कर्मचारी मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। इससे बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। हड़ताल के कारण बैंकों में ताले लटके नजर आ रहे हैं।
इस हड़ताल के चलते बैंक पूरे चार दिन बंद रहे हैं। जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की सरकारी छुट्टी की वजह से बैंक पहले से बंद थे, और उससे पहले शनिवार-रविवार के चलते भी कई जगह काम नहीं हो पाया।
देशव्यापी बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के कारण एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीओआई, कैनरा और इंडियन बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र की अनेक बैंक शाखाएं बंद हैं। कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें हफ्ते में 5 दिन काम और शनिवार-रविवार दोनों दिन की छुट्टी मिले।वर्तमान में बैंक कर्मियों को दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है। बैंक कर्मी पिछले लंबे समय से हर शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
ये भी देखें…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…