देहरादून | उत्तराखंड में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता से किया गया यूसीसी लागू करने का वादा पूरा कर दिया है। संविधान के अनुच्छेद 44 की भावना के अनुरूप यूसीसी लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड—जहां गंगा, यमुना, केदारनाथ, बदरीनाथ और आदि कैलाश जैसे पवित्र स्थल हैं—यहीं से देश को समानता, न्याय और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया है। 27 जनवरी को यूसीसी लागू हुए एक वर्ष पूरा होने पर पूरे राज्य में इसे यूसीसी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
राज्य के सभी जिलों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद और महिला सशक्तीकरण से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी सामाजिक समानता और नागरिकों की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक और दूरगामी कदम साबित हुआ है।
राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि यूसीसी दिवस के मौके पर अन्य सामाजिक और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Post Views: 2
Post navigation
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…