लिव-इन में रह रही बीसीए छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी तबीयत – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए की एक छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के कुछ दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका मूल रूप से खटीमा, जिला ऊधमसिंहनगर की रहने वाली थी और अपने ही क्षेत्र के एक युवक के साथ देहरादून में रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने यूसीसी पोर्टल पर लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण नहीं कराया था और न ही उनके परिजनों को इसकी जानकारी थी।
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया
जानकारी के अनुसार रविवार को छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसका प्रेमी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
यूनिवर्सिटी में कर रही थी बीसीए की पढ़ाई
पटेलनगर सीबीएस चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका सुभाषनगर स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह खटीमा निवासी अपने प्रेमी के साथ देहरादून में लिव-इन में रह रही थी। प्रेमी मनीष, उसी यूनिवर्सिटी से बीएससी न्यूट्रीशन साइंस की पढ़ाई कर चुका है।
आठ महीने में हुई थी सिजेरियन डिलीवरी
पुलिस के अनुसार युवती गर्भवती थी और कुछ दिन पहले आठ महीने के गर्भ में सिजेरियन प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी। जन्म के बाद नवजात शिशु को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। डिलीवरी के बाद छात्रा अपने प्रेमी के साथ ही रह रही थी।
परिजनों को बाद में मिली जानकारी
रविवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर प्रेमी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।बेटी की मौत की सूचना मिलते ही खटीमा से परिजन देहरादून पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यूसीसी पोर्टल पर नहीं कराया था पंजीकरण
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लिव-इन में रह रहे युवक और छात्रा ने यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया था। साथ ही दोनों ने अपने-अपने परिजनों को भी एक-दूसरे के साथ रहने की जानकारी नहीं दी थी। छात्रा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही परिजनों को पूरे मामले की जानकारी मिल सकी।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

3 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

3 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

4 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

4 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

4 hours ago