*बारिश का अलर्ट,रहें सतर्क* * *नदी नालों के आसपास जाने से बचने की दी सलाह बिक्रम सिंह,निदेशक,मौसम विभाग*

*बारिश का अलर्ट,रहें सतर्क* **नदी नालों के आसपास जाने से बचने की दी सलाह बिक्रम सिंह,निदेशक,मौसम विभाग*
मानसून की दस्तक के बाद पूरे प्रदेशभर में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है,पूरे प्रदेशभर में अगर बारिश की बात करें तो मानसून के दौरान सामान्य बारिश अब तक मिली है
हालांकि दो से तीन जिले ऐसे हैं जहां पर बारिश सामान्य से कम आंकी गई बाकी अन्य जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई,बता दें कि प्रदेश में अभी मानसून शुरू हुआ है और आगामी दिनों में बारिश का अंदेशा
मौसम विभाग जाता रहा है,मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार से पांच दिनों तक पूरे प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश रहने का अंदेशा है
हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है,मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में दो से तीन जिले ऐसे हैं जहां पर मानसून की दस्तक के बाद अब तक बारिश कम दर्ज की गई बाकी अन्य जिलों में अच्छी खासी बारिश देखने को मिली है
हालांकि आगे चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों खासकर कुमाऊं क्षेत्र के अलावा राजधानी देहरादून सहित टिहरी व पौड़ी जिले में भारी बारिश देखने को मिल सकती है
बाकी अन्य जिलों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा है, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आम जनता को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है,
कहा नदी नालों के आसपास जाने से बचें साथ ही आवागमन पर भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है ताकि जान माल का नुकसान ना हो

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…

40 minutes ago

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

46 minutes ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

52 minutes ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

18 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

22 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

24 hours ago