एक बार फिर हो रही उत्तराखंड पुलिस और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की किरकिरी ! मुख्यमंत्री पर मीम्स बनाने वाले 19 वर्षीय आयुष की गिरफ्तारी का है मामला : – myuttarakhandnews.com

काशीपुर : काशीपुर का एक मामला तूल पकड़ता जा रहा है । एक 19 वर्षीय युवक उत्तराखंड पुलिस द्वारा 15 जुलाई को बिना वारंट के गिरफ्तार कर दिया जाता है ।आयुष रावत एक इंस्टाग्राम पेज” a boy from uttarakhand”चलाते है जिसमे वो उत्तराखंड की संस्कृति सभ्यता के साथ साथ उत्तराखंड में वर्तमान में चल रहे जनहित मुद्दों पर भी छोटे छोटे मीम्स बना कर पोस्ट करते है।आयुष रावत का आरोप है कि उनको 15 जुलाई शाम 7 :15 बजे सादी वर्दी और प्राइवेट कार में आये पुलिस कर्मी गिरफ्तार कर पहले कुड़ेश्वरी चौकी फिर प्रतापपुर थाने में ले गये जहाँ उनके साथ मारपीट की गयी ,जिसमे नीमा बोरा नाम की महिला का नाम सबसे पहले आया है ,तथा उत्तराखंड के जनहित मुद्दों को उठाने पर गलत शब्दो से संबोधित किया गया ।16 जुलाई को आयुष ने थाने से छूटने के बाद मीडिया के समुख आकर अपनी आप बीती सुनाई ,जिसको सुन उत्तराखंड के जाग्रत युवाओं में भारी रोष है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 साल के आयुष रावत पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा रासुका का संशोधित प्रारूप धारा 152 लगा दी गई।अश्लील कंटेंट शेयर करना, मानहानि की धारा ( जबकि कानून अनुसार मानहानि का मुकदमा सिर्फ कोर्ट में दर्ज हो सकता है ), दंगा भड़काने का आरोप संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।साथ की उससे जबरन सफेद कागजों में हस्ताक्षर लिए गए उसके फोन का पासवर्ड लेकर फोन जमा कर दिया गया ।आयुष पर यह सभी धाराएं काशीपुर के ही एक हॉस्पिटल संजीवनी के MD मुकेश चावला की दर्ज की गयी रिपोर्ट के आधार पर लगी है जिसका दर्ज करने का समय भी आयुष की गिरफ्तारी के बाद 8:45 बजे का बताया जा रहा है ।संबंधित मामले को ले कर शोषलमीडिया पर विरोध और ट्रोलिंग का दौर चल रहा है । जहाँ लोग पूछते नजर आरहे है कि जितनी तत्प्रता आयुष को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने की है उतनी तत्प्रता अन्य मामलों के अराधियो को गिरफ्तार करने में क्यों नहीं ।आयुष रावत का नाम पहले भी स्वेता माहरा नामक एक डांसर के भू कानून पर विवादित बयान पर आपत्ति जताने पर भी पुलिस की नजर में था । आयुष और उनकी माता बताते है कि LIU लगातार उनके घर पर नजर रख रही थी तथा सर्वे के नाम पर उनकी जानकारी ले कर जा चुके है ।अब इस मामले में बेरोजगार संघ ,मूल निवास-भू क़ानून समन्वय संघर्ष समिति आयुष के साथ नजर आरहा है 18 जुलाई को बेरोजगार संघ और मूल निवास-भू क़ानून समन्वय संघर्ष समिति के युवाओं ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून जाकर काशीपुर आयुष रावत मामले में ADG लॉ एंड ऑर्डर श्री ए. के. अनसुमन जी से मुलाक़ात की ।Oplus_0

23 जुलाई को बॉबी पंवार स्वयं काशीपुर पहुँचे ।उससे पहले कई युवाओं ने संबंधित थाने का घेराव किया जहां से उनको 15 दिन जांच के नाम का आश्वासन मिला । शोषलमीडिया पर युवाओं ने उक्त मामले को ले कर मुख्यमंत्री धामी की घोर निंदा की है आम जनमानस का कहना है कि अगर धामी जी अपने ऊपर एक मीम्स बर्दाश्त नहीं कर सकते हो ये दुर्भाग्यपूर्ण है । विभिन्न न्यूज पोर्टल भी आयुष के समर्थन में आये है तो वहीं बीजेपी पार्टी से जुड़े कुछ लोगों ने पुनः आयुष की गिरफ्तारी को ले कर एक पत्र भी लिखा है ।

Post Views: 105

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…

50 minutes ago

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

56 minutes ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

1 hour ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

18 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

22 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

24 hours ago