Categories: hindiUttarakhand

सीएम के कार्यक्रम की कवरेज को जाती टीम पर मधुमक्खियों ने किया हमला, डीआईओ समेत चार घायल – myuttarakhandnews.com

चम्पावत: सीएम पुष्कर सिंह धामी के बनबसा स्थित लैंड पोर्ट परियोजना के स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम की कवरेज करने जा रही जिला सूचना विभाग की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में जिला सूचना अधिकारी समेत सूचना विभाग के चार कर्मी घायल हो गए। चारों घायलों का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।
उप जिला अस्पताल में सूचना विभाग के कर्मियों ने बताया कि जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की (26) पुत्र भगत सिंह, सूचना विभाग के चंपावत निवासी संजय सक्टा (41) पुत्र प्रेम बल्लभ, बडोली , चंपावत निवासी गोपाल दत्त (40) पुत्र धर्मानंद, नैनीताल निवासी सुधीर कुमार (45) पुत्र मोहन लाल शुक्रवार सुबह सीएम के कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए लैंड पोर्ट स्थल की ओर वाहन से जा रहे थे। इस बीच रास्ते में गड़ीगोठ के समीप मधुमक्खियों ने टीम पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के डंक से जिला सूचना अधिकारी समेत चारों कर्मियों की हालत बिगड़ने लगी। घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल लाया गया। डाॅ. मोहम्मद उमर ने प्राथमिक इलाज किया। उन्होंने बताया प्राथमिक इलाज के बाद चारों की हालत में सुधार है। बता दें कि बृहस्पतिवार को भी ककराली गेट के समीप मधुमक्खियां हमलावर हो गई थीं। कई राहगीरों को डंक मारा, दो का उप जिला अस्पताल में इलाज किया गया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

40 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

59 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago