देहरादून: उत्तराखंड में बिजली सप्लाई के सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए 20 नए बिजलीघर तैयार किए जाएंगे। पिटकुल के नए बिजलीघरों के प्रस्ताव को नियोजन विभाग की तकनीकी स्वीकृति समिति ने हरी झंडी दे दी है।
गुरुवार को ऊर्जा एवं नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की। पिटकुल ने एडीबी के सहायतित प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए नए सब स्टेशन और पुराने सब स्टेशनों, लाइनों के अपग्रेडेशन कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर नियोजन विभाग को सौंपा था। नए बिजलीघर बनाने की यह योजना राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तैयार की गई है। उद्योग विभाग ने सेलाकुईं, लालतप्पड़ देहरादून, हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया, यूएसनगर के इंडस्ट्रियल फार्म वाले क्षेत्रों में पावर नेटवर्क को मजबूत किए जाने की मांग की है। 400 केवी एआईएस सब स्टेशन सिडकुल हरिद्वार, 400 केवी सब स्टेशन कोटद्वार, 220 केवी एआईएस सब स्टेशन ज्वालापुर, 220 केवी जीआईएस सब स्टेशन बरहनी बाजपुर और अन्य का काम किया जाना है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि उद्योग और पर्यटन विभाग की मांग के अनुसार नए सब स्टेशन का निर्माण और पुराने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…
बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अधिकारी 12 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण…