देहरादून | राजधानी देहरादून में 09 नवंबर 2025 को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में आयोजित होने वाले देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान जारी किया है। यह प्लान सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा।
आमजन के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था
शहर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।
मुख्य पार्किंग स्थल:
जोशी फार्म (30 बीघा) — बसंत विहार
T-State मिट्टी बेरी गांव — प्रेमनगर क्षेत्र
FRI से 100 मीटर आगे T-State पार्किंग तक आने-जाने के लिए हरे रंग की इलेक्ट्रिक बसों (शटल सेवा) की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
देहरादून शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।प्रभावित क्षेत्र:
घंटाघर से प्रेमनगर
बल्लूपुर से कमला पैलेस / सेंट ज्यूड्स
प्रेमनगर से धूलकोट
अन्य मार्ग खुले रहेंगे:
दिल्ली, ऋषिकेश, हरिद्वार, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग सामान्य रूप से खुले रहेंगे।शहर से ऋषिकेश, हरिद्वार, कुमाऊं और एयरपोर्ट की यात्रा हेतु थानो व दुधली मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
देहरादून शहर के भीतर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।नो पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों को हटाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
VIP और आमंत्रित अतिथियों के लिए रूट प्लान
VIP एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग रूट निर्धारित किए हैं —
चकराता / ISBT / GMS रोड से: बल्लूपुर → कौलागढ़ गेट → FRI
मसूरी से: दिलाराम → कैंट → कौलागढ़ → FRI
ऋषिकेश / हरिद्वार से: घंटाघर → किशननगर → कौलागढ़ → FRI
सुविधाएँ:
VIP पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक Cart सेवा उपलब्ध रहेगी।
पार्किंग के पास ट्रैफिक पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।
ट्रैफिक सहायता नंबर
9760616353
9627118522
9058568300
9027076994
9058845855
कंट्रोल रूम: 902755685सिटी कंट्रोल रूम: 9411112972जिला कंट्रोल रूम: 0135-2716233राज्य कंट्रोल रूम: 112
पुलिस की अपील
*यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
*अनावश्यक हॉर्न न बजाएं।
*पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें।
रियल टाइम अपडेट्स के लिए देहरादून पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज फॉलो करें।
देहरादून ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी यह ट्रैफिक प्लान आमजन के सुगम आवागमन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
Post Views: 7
Post navigation
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…