DEHRADUN : राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी | HNN 24×7

DEHRADUN NEWS :  उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस 9 नवंबर को राजधानी देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए प्रशासन, पुलिस और राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शहर को सेक्टर और जोन में बांटा गया है, जहां सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है, वे हर उत्तराखंडवासी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं, और उनके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है।

कार्यक्रम स्थल और रूट को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा पूरे राज्य के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बनेगा। वहीं डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और रूट को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, और प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम भी देहरादून पहुंच चुकी है। लगातार रिहर्सल और मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की चूक या अव्यवस्था की संभावना न रहे, और समूचा आयोजन शांतिपूर्ण व भव्य रूप में सम्पन्न हो सके।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago