Categories: hindiUttarakhand

हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने से पहले लगा झटका, चमोली में लोहे का निर्माणाधीन पुल टूटकर गिरा – Uttarakhand

There was a setback before the start of Hemkund Sahib Yatra, the iron bridge under construction in Chamoli broke downइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)चमोली: उत्तराखंड में सिखों का पवित्र धार्मिक तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट में निर्माणाधीन लोहे का पुल टूटकर नीचे गिर गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस लोहे के पुल का निर्माण किया जा रहा था।मोटर पुल के टूटने की वजह से आने वाले दिनों में श्री हेमकुंड साहित की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पेरशानी का सामना करना पड़ सकता है। बात दें कि 25 मई को श्री हेमकुंड साहब की यात्रा शुरू हो रही है।आपको बता दें कि पुल टूटने की घटना 5 मार्च को सुबह 10:15 बजे करीब हुई थी। पहाड़ी के टूटने की वजह से पुल टूट गया था। गुरुद्वारा गोविंदघाट के पीछे अलकनंदा नदी के ऊपर बना मोटर पुल टूट गया था।पुल टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने गुरुद्वारे से कुछ दूरी पर लोहे का एक वैली ब्रिज बनाने का काम शुरू किया था,लेकिन बुधवार दोपहर लगभग सवा 1:00 बजे निर्माणधीन पुल का एक हिस्सा टूट गया। पुल का टूटा हिस्सा अलकनंदा नदी में गिर गया है।लोक निर्माण विभाग की टेक्निकल टीम के अधिकारियों की बात मानें तो लोहे के वैली ब्रिज के निर्माण के दौरान कॉम्पोनेंट्स जोड़ते समय संभवत कोई क्लैंप ढीला रह गया होगा, जिसकी वजह से पुल का 12 मीटर का हिस्सा झुक कर अलकनंदा नदी में झुक गया।हालांकि, राहत की बात रही कि पुल टूटने की वजह से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि 10 से 15 दिनों के अंदर ही पुल को दोबरा रिपेयर कर दिया जाएगा। बता दें कि आगामी 25 मई से शुरू हो रही श्री हेमकुंड साहब की यात्रा के लिए हेमकुंड को जाने वाले तीर्थयात्री इसी पुल से गुजर कर अलकनंदा नदी को पार करेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago