Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार जेल में 15 कैदी HIV पॉजिटिव, अलग-अलग बैरकों में किया शिफ्ट – Uttarakhand

15 prisoners in Haridwar jail are HIV positive, shifted to different barracksइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार जेल में जांच के दौरान 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) मिले हैं। कैदियों के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन की ओर से एहतियातन एचआईवी पॉजिटिवों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया गया है। इसी के साथ ही जेल प्रशासन ने जेल परिसर में सतर्कता भी बढ़ा दी है। जेल प्रशासन के अनुसार, कैदियों की खून सैंपलों की जांच में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।जेल प्रशासन की ओर से सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया जा चुका है। बताया कि सभी एचआईवी पॉजिटिवों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इलाज भी किया जा रहा है।उधर, जेल प्रशासन की ओर से एचआईवी पर कैदियों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि कैदियों में कोई डर का माहौल न बनेञ सूत्रों की बात मानें तो हरिद्वार जिला जले में करीब 1000 से ज्यादा बंदी हैं।कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन ने जरूरी कदम भी उठाए हैं। इसके अलावा, कैदियो की मॉनिटरिंग से लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी कराई जा रही है। हरिद्वार मुख्य चिकित्साधिाकरी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर जेल परिसर में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया था।बीमार कैदियों की खून सहित अन्य जरूरी जांच करने के साथ उन्हें जरूरी जीवनरक्षक दवायां भी दीं गईं थीं। बताया कि कैदियों की एचआईवी जांच से लेकर अन्य जरूरी जांचें भी कराई गईं थीं। जांच में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं।डॉ. सिंह के अनुसार, यह सभी कैदी जेल में आने से पहले ही एचआईवी पॉजिटिव थे। बताया कि सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों का इलाज भी चल रहा है। बताया कि एअचाईवी सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के रोकथाम पर विशेषतौर से फोकस किया जाता है।उत्तराखंड के चार जिलों ज्यादा एचआईवी पॉजिटिवउत्तराखंड के चार जिलों में सबसे ज्यादा एचआईवी पाजिटिव मिले हैं। राज्य गठन के बाद से ही एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफ हो रहा है। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर और नैनीताल जिले में सर्वाधिक एचआईवी केस सामने आ चुके हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ

यमकेश्वर(पौड़ी )। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने…

17 minutes ago

भाजपा ने लगाई बड़ी सेंध: कांग्रेस को दिया झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 31 लोगों ने थामा कमल  – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जिले चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस समेत विपक्षी…

1 hour ago

चारधाम हेली सेवा के दूसरे चरण का आगाज 15 सितंबर से, 22 सितंबर से बुक होंगे अक्टूबर के टिकट – myuttarakhandnews.com

चारधाम यात्रा अपडेट: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के तहत हेली सेवाओं का संचालन…

1 hour ago

पौड़ी में देर रात मचा हंगामा, दो गुटों में विवाद के बाद भाजपा नेता की गाड़ी क्षतिग्रस्त – myuttarakhandnews.com

पौड़ी गढ़वाल: छात्रसंघ चुनाव के कुछ ही दिन बाद पौड़ी एक बार फिर चर्चा में…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर…

2 hours ago

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े…

2 hours ago