मानसून से पहले सरकार अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों में तीन माह का राशन पहुंचाया –

 
1 जुलाई से मिलेगा जुलाई-सितंबर का एडवांस राशन, चारधाम मार्ग वाले जिलों को दी गई प्राथमिकता
देहरादून,  आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित भारी बारिश, भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति की व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। सरकार ने निर्णय लिया है कि पर्वतीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का राशन अग्रिम रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत 1 जुलाई से तीन माह के राशन का वितरण शुरू होगा।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्वतीय जनपदों के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्थित सरकारी गोदामों तक तीन माह का खाद्यान्न पहले ही पहुंचा दिया गया है। मानसून के दौरान सड़कों के बंद होने अथवा परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में भी लोगों को राशन की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पर्याप्त बफर स्टॉक भी सुरक्षित रखा गया है।
चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े जनपदों को इस बार खाद्यान्न आपूर्ति में सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। संबंधित गोदामों में निर्धारित समय के भीतर शत-प्रतिशत खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित कर लिया गया है। साथ ही सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को राशन वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर आयुक्त खाद्य पी.एस. पांगती ने बताया कि मानसून को देखते हुए खाद्यान्न अग्रिम रूप से भेजने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी और सभी निर्धारित गोदामों में तीन माह का राशन पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से राशन डीलरों के माध्यम से वितरण शुरू कर दिया जाएगा तथा जुलाई माह के भीतर ही उपभोक्ताओं को तीनों महीनों का राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे मानसून के दौरान खाद्यान्न आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 minute ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

23 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

46 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago