राज्य के सभी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश –

 
संवेदनशील क्षेत्रों और ऊंची इमारतों का जिलाधिकारी करेंगे स्थलीय सर्वे, अग्नि सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश
 
देहरादून। राज्य में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि अधिक ऊंचाई वाले भवनों, अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, असुरक्षित निकासी मार्ग वाले परिसरों तथा तंग गलियों एवं रास्तों में स्थित इमारतों का अनिवार्य रूप से स्थलीय सर्वे किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका को समय रहते समाप्त करना तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने शासन के सभी विभागों के सचिवों को अपने-अपने विभागों एवं संबंधित क्षेत्रों का व्यापक सेफ्टी ऑडिट कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को तत्काल दूर किया जाए और सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित फॉलो-अप करने तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में सुरक्षित और आपदा-संवेदनशील ढांचे के निर्माण के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

1 hour ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

1 hour ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

1 hour ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

2 hours ago

Meritorious students to be sent on Educational Tours: Dr Dhan Singh Rawat

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Meritorious students of Uttarakhand will soon be sent…

2 hours ago