
देहरादून; उत्तराखंड में आगामी वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एक नए ओपिनियन पोल ने भी धामी सरकार की बंपर जीत से वापसी का दावा किया है। हालांकि यह ओपिनियम पोल कांग्रेस के लिए भी छोटी खुशखबरी लेकर आया। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को पिछले 2022 विधानसभा चुनाव से इस बार 2 सीटें अधिक मिलने का अनुमान है। एक और बात पिछले सर्वे से तुलना की जाए तो भाजपा को सात सीटें कम और कांग्रेस को 8 सीट ज्यादा मिल सकती हैं।
एक मीडिया समूह के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 47 मिल सकती हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को दो सीटों की बढ़त दिखाते हुए 22 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि बसपा को एक सीट मिल सकती है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। मालूम हो कि अभी हाल में आए एक और सर्वे ने भाजपा को रिकॉर्ड सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।
धामी सरकार के फसलों को इस सर्वे में बड़ा आधार बनाया गया है। मालूम हो कि समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण और भू-कानून से जुड़े कदम सरकार के प्रमुख मुद्दों में रहे हैं। सरकार चारधाम, मानसखंड, पर्यटन, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों को भी अपनी उपलब्धियों के तौर पर सामने रख रही है। खासकर महिलाओं और युवाओं पर सरकार का जिस प्रकार फोकस है, उसका लाभ भाजपा को मिला सकता है।
कांग्रेस को कहां खुशखबरीताजा सर्वे में कांग्रेस को 22 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि इससे पहले आए सर्वे में कांग्रेस को 14 सीट का अनुमान था और भाजपा के लिए 54 सीटों का। नए सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 47 सीट मिल सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने 47 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा (36 सीटें) आसानी से पार कर लिया था। वहीं, कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आई थी।
सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी को 28.2 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का कहना है कि विभिन्न स्तर पर रहे सर्वे जनता के मन की भावना और निर्णय को परिलक्षित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्देशन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। भाजपा निसंदेह जीत की हैट्रिक बनाने जा रही है।
पिछले सर्वे में भाजपा को 54 सीटों का था दावापिछले ओपिनियन पोल में भाजपा को 54 सीटों मिलने का अनुमान जताया गया था। सर्वे में यह दिखाया गया कि उत्तराखंड में विकास के साथ अपनी संस्कृति, पहचान और मूल स्वरूप की रक्षा को प्राथमिकता देने वाली सरकार के प्रति जनता का भरोसा मजबूत बना हुआ है।



