उत्तम त्याग धर्म’ आचार्य सौरभ सागर के प्रवचनों से गूंजा वातावरण – my uttarakhand news

 
 
देहरादून। अतीत की स्मृति, वर्तमान का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री स्वयंभू चौबीसी महामंडल विधान का संगीतमय आयोजन इंदौर के विधानाचार्य संदीप जैन सजल तथा भोपाल के संगीतकार केशव और उनकी मंडली द्वारा संपन्न हुआ।
 
परम पूज्य संस्कार प्रणेता, उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि – “दान और त्याग में अंतर है। दान किसी उद्देश्य व परोपकार के लिए होता है, जबकि त्याग संयम और आत्मबल के लिए। दान से पुण्य बंध होता है, त्याग से धर्म और मोक्ष मार्ग की वृद्धि होती है। धन-संपत्ति की शक्ति नहीं, बल्कि त्याग की शक्ति ही इंसान का वास्तविक मूल्यांकन करती है।”
 
आचार्य श्री ने स्पष्ट किया कि त्याग का अर्थ केवल धन-संपत्ति छोड़ना नहीं, बल्कि कषाय, राग-द्वेष और अहंकार का त्याग करना है। यही त्याग आत्मा को बल प्रदान करता है और जीवन को संतोषमय बनाता है।
 
दोपहर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महिला जैन मिलन द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वीरांगना संगीता जैन (अध्यक्ष) और पायल जैन (मंत्री) के संचालन में णमोकार मंत्र के साथ शुरुआत हुई। भक्ति भाव से “भादो की रिमझिम…” जैसे भजनों पर सभी ने झूमकर कीर्तन किया। अंत में पर्युषण महापर्व पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर विजेता वीरांगनाओं को योग समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
 
संध्याकालीन बेला में जैन वीरांगना मंच द्वारा धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें 10 धर्म और 12 भावनाओं का समावेश कर रोचक शैली में सभी को सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम संयोजक बबिता जैन व सहसंयोजक रश्मि जैन के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में उपस्थित वीरांगनाओं ने पूरे उत्साह के साथ भक्ति का आनंद लिया।
मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि 5 सितंबर को श्री आदिनाथ जैन पंचायती मंदिर माजरा के तत्वावधान में गांधी रोड स्थित जैन भवन में सायं 7:30 बजे एक भव्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।
 
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

6 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

9 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

15 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 hours ago