लिबर्टी अब बनी कम्प्लीट फैमिली डेस्टिनेशन, परफ्यूम से लेकर एक्सेसरीज़ तक विस्तृत रेंज – my uttarakhand news

 
 
देहरादून,  देश के अग्रणी फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज देहरादून स्थित होटल द एमरल्ड ग्रैंड में अपने वार्षिक डीलर्स मीट का आयोजन किया। इस अवसर पर पूरे उत्तराखंड से जुड़े डीलर्स और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम में स्प्रिंग–समर 2026 (SS’26) कलेक्शन के 400 से अधिक नए डिज़ाइन और एक्सेसरीज़ का प्रदर्शन किया गया। डीलर्स को आगामी सीज़न की पूरी झलक दिखाने के उद्देश्य से कंपनी ने यहां विस्तृत प्रस्तुति दी।
 
कंपनी के डायरेक्टर  रुचिर बंसल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि AW’25 कलेक्शन की सफलता में मीडिया का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी वर्ष अप्रैल में कंपनी ने दो प्रमुख तकनीकें – वाइब्रेशन शूज़ और वार्म शूज़ – लॉन्च की थीं, जिन्हें बाजार में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।
 
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी राजपाल शर्मा ने जानकारी दी कि SS’26 कलेक्शन में दो नए इनोवेशन शामिल होंगे –
 
जेल टेक्नोलॉजी (GEL Technology): जो जूतों को और अधिक आरामदायक, टिकाऊ और लचीला बनाएगी।
 
हैंड्स-फ्री डिज़ाइन: एक इनोवेटिव कॉन्सेप्ट, जिससे जूते पहनना और उतारना और भी आसान व स्टाइलिश होगा।
 
 
स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर  दीपेश अग्रवाल ने बताया कि हीलर्स, लीप7एक्स, लूसी एंड ल्यूक और आहा जैसे ब्रांड कंपनी के कुल कारोबार में 70% से अधिक योगदान कर रहे हैं।
 
कंपनी के हेड ऑफ पब्लिक रिलेशन श्री राकेश लांबा ने कहा कि लिबर्टी अब केवल फुटवियर तक सीमित नहीं है। हाल ही में लॉन्च किया गया लिबर्टी लाइफस्टाइल परफ्यूम उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। इसके अलावा LFO (Liberty Fashion & Accessories) के तहत लेडीज़ पर्स, जेंट्स वॉलेट, बेल्ट, सॉक्स, शू पॉलिश, ट्रैवलिंग बैग और स्कूल बैग जैसी एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध हैं। इस विस्तार के चलते लिबर्टी शोरूम अब एक कम्प्लीट फैमिली डेस्टिनेशन बन गए हैं।
 
वर्तमान में कंपनी प्रतिदिन 50,000 से 60,000 जोड़े जूतों का उत्पादन कर रही है। देशभर में लिबर्टी का नेटवर्क 10,000 से अधिक डीलर्स और लगभग 500 एक्सक्लूसिव शोरूम तक फैला हुआ है।
 
समापन पर  राजपाल शर्मा ने कहा कि लगभग 70 वर्ष पुरानी यह कंपनी हमेशा गुणवत्ता, फैशन और नवाचार के संगम को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
 
इस अवसर पर कंपनी की ओर से आशुतोष गुप्ता (आरएसएम), लव कुमार, विराज मिश्रा और आनंद कुमार भी मौजूद रहे।
 
 
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

51 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago