दोस्ती में गद्दारी, उत्तराखंड में दोस्त ने दोस्त को ही 2 गोली मारी, हालत गंभीर – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Betrayal in friendship, friend shot two bullets at another friend in Uttarakhand, condition critical

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र के आजाद नगर में चार दिन पहले घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगने के मामले में नया पर्दाफाश हुआ है। उसके दोस्त ने ही किसी विवाद के चलते उसपर फायर झोंक दिया। जिसमें उसे दो गोली लगी। पीड़ित की हालत गंभीर है। पिता की तहरीर पर आरोपित पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर सात, आजादनगर निवासी प्रताप पुत्र सोमपाल ने तहरीर में बताया कि 20 जुलाई को शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र विशाल घर के पास मंदिर पर खड़ा था। आजादनगर निवासी अरविंद ने पुत्र को अपने घर पर बुलाया। घर पर अरविंद के साथ एक और लड़का और उसकी साली मुन्नी ओर एक बच्ची भी थी।कुछ समय के बाद जानकारी मिली कि विशाल को गोली लग गयी है। घायल को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए विशाल को प्राथमिक उपचार कर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां भी स्‍वास्‍थ्‍य सुधार न होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चिकित्सकों ने बताया कि उसके पेट से आपरेशन के दौरान एक गोली निकली है तथा एक गोली पेट से आर- पार हो गयी थी। उपचार के दौरान विशाल ने बताया कि उसे अरविन्द ने गोली मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks