भरत महोत्सव….डॉ0 विपुल कंडवाल को किया गया भरत भूमि गौरव सम्मान से सम्मानित
कोटद्वार में ‘डू समथिंग सोसाइटी’ द्वारा आयोजित भरत महोत्सव के अंतिम दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई प्रतिस्पर्धाओं, विशिष्ट सेवा सम्मान और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।
समारोह का उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सम्मान भी प्रदान किए गए। डॉ. विपुल कंडवाल को भरत भूमि गौरव सम्मान से नवाजा गया, कार्यक्रम के दौरान डॉ0 कंडवाल ने आरोग्य धाम अस्पताल की नींव रखे जाने से लेकर अपने अनुभवों को भी मंच से साझा किया।।
समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देखने को मिलीं, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिस्पर्धाओं में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस अवसर पर कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे आयोजनों का होना बेहद महत्वपूर्ण है, जो न केवल सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सेवा और त्याग की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
समारोह का समापन एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुतियाँ दीं।
इस महोत्सव ने कोटद्वार के नागरिकों को एकजुट किया और समाज में सेवा के महत्व को पुनः स्थापित किया।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…