Categories: hindiUttarakhand

आपदा में अब बिल्कुल भी मत होना परेशान, 1500 करोड़ से उत्तराखंड में शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट – Uttarakhand

Now do not worry at all in the disaster, many projects will start in Uttarakhand with 1500 croresइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में आपदा से निपटने का सिस्टम और मजबूत होगा। मंगलवार को केंद्र सरकार ने विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियेंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) योजना को मंजूरी दे दी। करीब 1480 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत प्राकृतिक आपदाओं के दौरान रिस्पांस टाइम को कम किया जा सकेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य में 45 पुल बनाए जाएंगे। जबकि विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य भी होंगे। आपदा प्रभावितों को सुरक्षित आश्रय स्थल मुहैया कराने के लिए 10 आश्रय स्थल भी बनाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि इनके साथ ही 19 फायर स्टेशन, एसडीआरएफ के प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वनाग्नि को रोकने के लिए भी कार्य होने हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार यह प्रोजेक्ट पांच साल का है। इसका क्रियान्वयन वर्ष 2029 तक किया जाना है।प्रोजेक्ट में 80 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देगी और 20 प्रतिशत राज्यांश के रूप में वहन किया जाएगा। इसके जरिये आपदाओं से क्षतिग्रस्त स्कूलों और अस्पतालों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए 45 पुल बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट से सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा।प्रोजेक्ट के लिए लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, वन विभाग और यूएसडीएमए के तहत पीआईयू का गठन कर दिया गया है। बता दें कि प्रोजेक्ट के तहत लोन लिए केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने 16 दिसंबर को विश्व बैंक के साथ समझौता किया था। मंगलवार को सभी दस्तावेज राज्य सरकार को प्राप्त हो गए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देसी गाय पालने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 900 रुपये – myuttarakhandnews.com

अगर आप भी देसी गाय का पालन करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.…

17 minutes ago

Maya Devi University holds Farmer–Student Interaction in Koti Village

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Maya Devi University’s School of Agriculture and Technology…

19 minutes ago

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, छह लोग थे सवार; सभी के हताहत होने की आशंका – myuttarakhandnews.com

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन…

23 minutes ago

HC declines interim relief to Rekha Arya’s husband, transfers case to another bench

my uttarakhand news Bureau Nainital, 28 Oct: The Uttarakhand High Court today declined to grant…

29 minutes ago

एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव

पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष…

42 minutes ago