देहरादून। प्राइवेट टैक्सी कंपनियों ओला और उबर को टक्कर देने के लिए उत्तराखंड में जल्द ही सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी सेवा’ शुरू की जाएगी। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह इसकी आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। इस योजना के तहत टैक्सी चालकों को उनके वाहनों का वास्तविक स्वामी बनाया जाएगा और उन्हें मुनाफे में सीधा अधिकार देकर उनकी आय बढ़ाई जाएगी।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस योजना में ड्राइवरों को पूर्ण स्वामित्व, सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। यह सहकारी मॉडल बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की तरह कमीशन आधारित पूंजी निर्माण के बजाय सारथियों को उनके मुनाफे का हक दिलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इससे टैक्सी चालकों को हिडन चार्ज और अत्यधिक कमीशन से भी मुक्ति मिलेगी।
उत्तराखंड में अपार संभावनाएं
धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में इस योजना की अपार संभावनाएं हैं। देवभूमि होने के साथ-साथ राज्य तेजी से पर्यटन, तीर्थाटन और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और शांत वातावरण के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में ही हर वर्ष 50 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं, जबकि पिछले वर्ष राज्य में चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ऐसे में ‘भारत टैक्सी’ सेवा रोजगार सृजन और पर्यटन विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
अमित शाह ने किया लॉन्च
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ को लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सेवा सारथियों को सम्मान के साथ मुनाफे का मालिक बनाएगी और महिला चालकों व यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने कहा, “अब तक आपकी टैक्सी का पहिया किसी और की कमाई करता था, लेकिन भारत टैक्सी से वही पहिया आपको मालिक बनाकर आपके लिए कमाई करेगा।” इस योजना से टैक्सी चालकों को कैब कंपनियों के हिडन चार्ज से भी राहत मिलेगी।
Post Views: 2
Post navigation
किच्छा: काफी समय पहले लोग न तो उम्र देखते थे और न ही बच्चों की…
Almora Crime News: कबाड़ के वाहन में छुपाकर ले जा रहे थे 18 किलो गांजा,…
मुख्यमंत्री ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की विकासनगर।…
देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस को नसीहत दी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में खाटू श्याम धाम में प्राण…
गैरसैंण: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का आगामी बजट सत्र इस वर्ष गैरसैंण में…