उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक बार आग से बड़ा हादसा हुआ है। उत्तरकाशी में देर रात को एक दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देखकर कर आनन-फानन में लोगों ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ये मामला उत्तरकाशी के नौगांव चौराहे का है। यहां चौराहे पर बना एक रेस्टोरेंट और बेकरी की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी की दूर तक इसकी रोशनी दिखाई दे रही थी।
आग से रेस्टोरेंट/बेकरी की दुकान में रखा सामान खाक हुआ। आग की भेंट चढ़ी दुकान विपिन कुमार पुत्र मगन लाल की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड को आग की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता।
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से साफ-सफाई करवाए जाने का…
कैंची धाम में करोड़ों का घोटाला! हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, डीएम नैनीताल, मंदिर ट्रस्ट को…