Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Uttarakhand Kedarnath: MI-17 Helicopter: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एमआई-17 से छिटक कर केदारनाथ की पहाड़ियों में क्रिस्टल हेलीकॉप्टर गिर गया। वहीं हेलीकॉप्टर गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया। केदारनाथ धाम में पूर्व में लैंडिंग के दौरान क्रिस्टल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। क्रिस्टल हेलीकॉप्टर गिरता देख लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस क्षतिग्रस्त हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे।MI-17 से किया जा रहा था एयरलिफ्टहेलीकॉप्टर को ठीक करने के उद्देश से वायु सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान MI-17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि शनिवार को हेली को ठीक करवाने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी। जिसके अनुसार सुबह सात बजे करीब वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेली को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था।संतुलन बिगड़ने पर हेलीकॉप्टर को करना पड़ा ड्रॉपथोड़ी दूरी पर जाते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से MI-17 का बैलेंस बिगड़ने लगा। जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर MI-17 से हेलीकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा। हेली में कोई यात्री या समान नहीं था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि हेली क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित अफवाह न फैलाई जाए।केदारनाथ में आई थी तकनीकी खराबीबता दें कि इस साल यात्रा के शुरुआत में 24 मई को केदारनाथ धाम में क्रिस्टल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण हेलीपैड से 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे, हालांकि, हादसे में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। आज सुबह क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलीकॉप्टर को एमआई-17 से रेस्क्यू किया जा रहा था। इस दौरान कुछ दूर पहुंचने पर सेना के एमआई- 17 से छंटककर क्रिस्टल हेलीकाप्टर पहाड़ियों से होकर मंदाकिनी नदी में समा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर के सभी जरूरी पार्ट निकाल लिए गए थे।
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…