Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां जिला मुख्यालय से सटा अमसारी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला का पति घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय राधिका निवासी अमसारी गांव, बसुकेदार तहसील का अपने पति के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर महिला का पति राजीव उसे गोली मारकर फरार हो गया। पीड़िता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां बसुकेदार तहसील में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। बताया जा रहा कि महिला अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

53 minutes ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

3 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

13 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

13 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

13 hours ago