देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चार धाम यात्रा की शुरुआत से पहले बड़ी कार्रवाई की है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमिटी (BKTC) के सीईओ विजय थपलियाल को हटा दिया गया है। विजय थपलियाल को उनके मूल विभाग मंडी में वापस भेज दिया गया है। मंदिर समिति से जुड़े विवादों के बाद सरकार की ओर से यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दरअसल, चार धाम यात्रा अगले माह शुरू होने जा रहा है। इससे पहले केदारनाथ धाम की रूप छड़ी के राज्य से बाहर जाने पर लगातार विवाद गहराया हुआ था। इन विवादों के बीच सरकार की ओर से एक्शन सामने आया।
क्या है पूरा विवाद?श्री केदारनाथ धाम की रूप छड़ी के प्रदेश से बाहर जाने का मसला गरमाया हुआ है। इसको लेकर लगातार सीईओ पर सवाल उठ रहे थे। साथ ही, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय की ओर से भी लगातार सरकार के स्तर पर शिकायत की जा रही थी। विजय थपलियाल इन विवादों के केंद्र में थे। इन तमाम विवादों के बाद मंगलवार देर शाम विजय थपलियाल को हटाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए।
सचिव की ओर से आया आदेशसचिव धर्मस्व धीराज सिंह की ओर से विजय थपलियाल को हटाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। अब विजय थपलियाल मंडी समिति में अपनी सेवाएं देंगे। दरअसल, केदारनाथ धाम की रूप छड़ी के राज्य से बाहर जाने का विवाद पहले काफी चर्चाओं में रहा था। इसको लेकर विजय थपलियाल पर काफी सवाल उठे थे।
मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंधचार धाम यात्रा की तैयारियों को तेज किया गया है। यात्रा के दौरान मोबाइल को लेकर पहले ही निर्देश जारी किए गए हैं। बीकेटीसी बोर्ड की बैठक में भी प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। इसके बाद निर्णय लिया गया है कि बदरीनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह और मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल, कैमरे पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में जल्द एसओपी जारी किए जाने की बात कही है।
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…