देहरादून। देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कॉलेज में अत्याधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी (DDR) मशीन सफलतापूर्वक स्थापित कर दी गई है, जिससे मरीजों को अब अधिक सटीक और तेज़ जांच सुविधा मिल सकेगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को जाता है। उनके प्रयासों और सक्रिय पहल से यह आधुनिक मशीन संस्थान को प्राप्त हो सकी है। उनके नेतृत्व में कॉलेज लगातार नई चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सेवाओं को बेहतर बना रहा है।
नई डीडीआर मशीन पारंपरिक एक्स-रे तकनीक से कहीं अधिक उन्नत मानी जा रही है। यह मशीन शरीर के अंगों की गतिशील (डायनेमिक) इमेजिंग करने में सक्षम है, जिससे फेफड़ों, हृदय और मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम से जुड़ी बीमारियों की पहचान अधिक सटीकता के साथ की जा सकेगी।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस मशीन के स्थापित होने से मरीजों को न केवल तेजी से और बेहतर निदान मिलेगा, बल्कि मेडिकल छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी आधुनिक तकनीक को सीखने और समझने का अवसर मिलेगा।
दून मेडिकल कॉलेज में इस नई सुविधा के शुरू होने से राज्य के मरीजों को अब उच्च स्तरीय जांच सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत भी कम होगी।
Post Views: 1
Post navigation
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…