होटल, पीजी और रेस्टोरेंट पर एक साथ रेड; संदिग्धों से पूछताछ, नियम उल्लंघन पर सख्ती
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर वीकेंड में चलाए जा रहे विशेष अभियान “नाईट स्ट्राइक” के तहत दून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात व्यापक कार्रवाई की। क्षेत्र से मिल रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया और नगर क्षेत्र के समस्त पुलिस बल व अधिकारियों को संदिग्ध, असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीमों ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र में होटल, रिसोर्ट, हॉस्टल, पीजी, रेस्टोरेंट, पब और बार पर एक साथ औचक छापेमारी की। अभियान से पहले पुलिस बल को ब्रीफ कर अवैध व असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, देर रात तक सड़कों पर घूम रहे व्यक्तियों से सघन पूछताछ की गई और संदिग्धों को थाने लाकर सत्यापन की प्रक्रिया की गई।
एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की पहली प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…
28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Union ministry of Environment, Forest and Climate Change has…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…