आज के सितारे: कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए सावधानी का दिन – my uttarakhand news

 
देहरादून, आज  वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा, जबकि तुला राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं और कुंभ राशि के लोगों को सट्टेबाजी या बड़े निवेश से बचने की सलाह दी गई है।
पंचांग , विक्रम संवत 2083 के रौद्र संवत्सर में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सायं 6:16 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी प्रारंभ होगी। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 9:19 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा। ध्रुव योग रात्रि 9:36 बजे तक रहेगा।
आज राहुकाल सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक रहेगा। पूर्व दिशा में दिशा शूल होने के कारण इस दिशा में यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मोहिनी एकादशी के साथ ही श्री हित हरिवंश महाप्रभु जयंती और लक्ष्मी नारायण जयंती (उड़ीसा) भी मनाई जा रही है।
राशिफल
मेष: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, शत्रुओं पर विजय के योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ: संतान और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे, प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क: साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि, छोटे यात्राओं से लाभ संभव।
सिंह: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन संचय में सफलता मिलेगी।
कन्या: आत्मविश्वास बढ़ेगा, नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल समय।
तुला: खर्चों में बढ़ोतरी से मानसिक तनाव हो सकता है, सतर्क रहें।
वृश्चिक: आय के नए स्रोत बनेंगे, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
धनु: करियर में उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि के योग।
मकर: भाग्य का साथ मिलेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ: कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, निवेश में सावधानी बरतें।
मीन: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, साझेदारी में लाभ के संकेत।
मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर जहां कई राशियों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहकर दिन बिताने की सलाह दी गई है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…

1 hour ago

सोमेश्वर में रेखा आर्या की धन्यवाद रैली में उमड़ा जनसैलाब, जनता के समर्थन पर हुईं भावुक –

सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…

2 hours ago

Rapid changes in nature are of serious concern: Dr. Anil Prakash Joshi

28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…

3 hours ago

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…

3 hours ago

Heavy rain in Mussoorie fails to deter RSS ‘Path Sanchalan’

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…

3 hours ago