हरिद्वार, 18 दिसंबर 2025: उत्तराखंड विजिलेंस विभाग की देहरादून से आई टीम ने हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके साथ एक अन्य आरोपी मुकेश को भी हिरासत में लिया गया, जो ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्यरत हैं और मंगोलपुर श्यामपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
यह मामला हरिद्वार स्थित 40वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता नवीनीकरण से जुड़ा है। स्कूल प्रशासन को मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाणपत्र की जरूरत थी। शिकायतकर्ता ने जब खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से प्रमाणपत्र जारी करने का अनुरोध किया तो उन्होंने इसके बदले 20 हजार रुपये की मांग की।
शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने प्रारंभिक सत्यापन किया और आरोपों की पुष्टि होने पर ट्रैप ऑपरेशन प्लान किया। टीम ने रोशनाबाद जिला मुख्यालय स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में छापा मारकर बृजपाल सिंह राठौर को रिश्वत की रकम लेते धर दबोचा।
आरोपी मुकेश पर बिचौलिए की भूमिका निभाने और रिश्वत की राशि वसूलने का संदेह है। वह बृजपाल सिंह राठौर के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए देहरादून ले गई।
बृजपाल सिंह राठौर लंबे समय से हरिद्वार जिले में विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस मामले की गहन जांच जारी रखे हुए है।
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…