Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ; लेटेस्ट वेदर अपडेट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं का सितम देखा जा रहा है। वहीं हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड में भी मौसम बदल जाएगा।
IMD की मानें तो इस पश्चिमी विक्षोभ का उत्तराखंड पर असर 21 दिसंबर को देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम सूखा रहेगा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो अगले दो दिनों तक बिलासपुर और मंडी जिलों समेत कुछ अन्य इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा। 20 और 21 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंची चोटियों और जनजातीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी देखी जा सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

37 minutes ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

1 hour ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

13 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

13 hours ago