उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली जिम्मेदारियां – पर्वतजन

उत्तराखंड गृह विभाग ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए तबादलों और पदोन्नतियों के आदेश जारी किए हैं। इस एकल आदेश में न केवल वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, बल्कि कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई तैनाती भी मिली है। खास बात यह है कि देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय से ही 7 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिससे व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
 
पुलिस विभाग में जारी आदेश के तहत कुल 15 अपर पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही 11 डीएसपी अधिकारियों को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और उन्हें नई पोस्टिंग दी गई है। अब तक पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी निभा रहीं शाहजहां जावेद खान को यातायात निदेशालय में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

 
तबादलों की सूची में कई अहम नाम शामिल हैं। टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत जोधराम जोशी को 40वीं वाहिनी पीएससी में उप सेनानायक बनाकर हरिद्वार भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह को पीएससी मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हल्द्वानी में सीआईडी और विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहीं कमला बिष्ट को प्रशिक्षण अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर पुलिस मुख्यालय लाया गया है।
 
पदोन्नति के तहत 11 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। उधम सिंह नगर में तैनात दीपक सिंह को एएसपी बनाकर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार में तैनात विवेक कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है, जबकि नरेंद्र पंत को पदोन्नति देकर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
अधिसूचना मुख्यालय में तैनात जूही मनराल को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति देकर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। वहीं अंकुश मिश्रा को एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून में तैनात पूर्णिमा गर्ग को पदोन्नति के साथ अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
 
इसके अलावा आईआरबी द्वितीय में कार्यरत आशीष भारद्वाज को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी मुख्यालय बनाया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अविनाश वर्मा को भी पदोन्नति देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नैनीताल में तैनात दीपशिखा अग्रवाल अब हल्द्वानी में अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी एवं विजिलेंस का कार्यभार संभालेंगी। एसडीआरएफ में तैनात शांतनु पराशर को उप सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है, जबकि एटीसी हरिद्वार में तैनात अनुषा बडोला अब उप सेनानायक एटीसी हरिद्वार की जिम्मेदारी निभाएंगी।

इसी क्रम में 7 पुलिस उपाधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। चंपावत में तैनात वंदना वर्मा को देहरादून भेजा गया है। अधिसूचना मुख्यालय में तैनात योगेश चंद को पुलिस मुख्यालय में नई तैनाती मिली है। टिहरी गढ़वाल में तैनात ओशिन जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया है। देहरादून में तैनात भाष्कर लाल साह को सचिवालय एवं विधानसभा सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
 
इसके अलावा मनोज असवाल को देहरादून से स्थानांतरित कर अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात बलवंत सिंह रावत को अल्मोड़ा ट्रांसफर किया गया है, जबकि अल्मोड़ा में तैनात गोपाल दत्त जोशी को अभिसूचना मुख्यालय देहरादून में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Sapna Rani

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

2 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

2 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

2 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

3 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

3 hours ago