किच्छा में नशे पर बड़ा प्रहार: 40 लाख की हेरोइन बरामद, महिला तस्कर दबोची – my uttarakhand news

 
देहरादून/किच्छा। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लालपुर चौकी क्षेत्र से 133 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से स्मैक के अवैध कारोबार में सक्रिय थी। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत की गई। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में कुमाऊं यूनिट ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यह ऑपरेशन अंजाम दिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर (42 वर्ष), निवासी टिब्बा लालपुर, किच्छा (उधमसिंह नगर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वह लालपुर निवासी जसवंत सिंह से हेरोइन खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर बेचती थी। जांच में सामने आया है कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस अवैध धंधे में लिप्त थी और उसका नेटवर्क किच्छा, रुद्रपुर सहित हल्द्वानी तक फैला हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पूर्व में कच्ची शराब के मामले में जेल भी जा चुकी है। बरामदगी के दौरान एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
सप्लाई चेन पर शिकंजा कसने की तैयारी
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
संयुक्त टीम की अहम भूमिका
कार्रवाई में एसटीएफ की टीम से निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं किच्छा कोतवाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रकाश दानू, एसआई बसंत प्रसाद, कांस्टेबल विजय नाथ, मदन रावत और महिला कांस्टेबल गीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

1 hour ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

3 hours ago

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

6 hours ago