उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को मिला समर्थन – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

 
 
देहरादून—  यमुना कॉलोनी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। इस हड़ताल को देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का आज समर्थन मिला हैं। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी में हड़ताल स्थल पर पहुंचे एवं इंजीनियर रामकुमार, महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर आरसी शर्मा, महासचिव इंजीनियर वीरेंद्र गोसाई, अध्यक्ष संघर्ष समिति इंजीनियर दिवाकर धसमाना, पेयजल निगम डिप्लोमा संघ के अध्यक्ष इंजीनियर अजय बैलवाल से मुलाकात की एवं अपना समर्थन दिया। अमित अग्रवाल ने कहा यह सभी इंजीनियर 23 मार्च से यहां पर हड़ताल कर बैठे हुए हैं। सरकार उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की बातें नहीं मानी तो चार धाम यात्रा एवं कुंभ मेला के विकास कार्यों में बड़ी बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहां अनिश्चितकालीन 27 सूत्रीय मांगो के साथ चल रही हड़ताल के कारण उपरोक्त विषयक उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की उत्तराखण्ड पेयजल निगम के हमारे काफी कार्य आप लोगो की अनुपस्थिति के कारण रूक गये है एवं मापे न होने के कारण भुगतान भी नहीं हो पा रहे है। जैसा कि आप सभी को विदित है कि उत्तराखण्ड राज्य में चारधाम यात्रा शीघ्र ही प्रारम्भ होने वाली है एवं जनवरी 14, 2027 से हरिद्वार में महाकुम्भ होना है, जिस कारण उच्चाधिकारियों द्वारा हमारे ठेकेदार भाईयों के ऊपर शीघ्र कार्य पूर्ण करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। यहाँ मैं सरकार एवं सभी अधिकारियों को आपके माध्यम से अवगत कराना चाहूँगा कि बिना अपर सहायक अभियन्ता के कार्यों को किया जाना असम्भव है। उक्त में होने वाली देरी के लिए स्वयं सरकार एवं अधिकारीयों की जिम्मेदारी होगी।
 
अतः मेरा सरकार से विनम्र निवेदन है कि आपकी 27 सूत्रीय मांगो को शीघ्रातिशीघ्र सुना जाये एवं उसका निस्तारण किया जाये, जिससे उत्तराखण्ड राज्य के कार्यों की प्रगति में कोई बाधा न आये। हमारी एसोसियेशन का सर्मथन पूर्व में भी आपके साथ रहा है एवं हम आपको पूर्ण विश्वास दिलाते है कि हमारी एसोसियेशन तहे दिल से आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ है।
 
कार्यक्रम में संघ के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
देव भूमि जल शक्ति एसोसिएशन से सकलानंद लखेड़ा, संदीप मित्तल, जे पी अग्रवाल, रजत सिंघल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

47 minutes ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

1 hour ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

2 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

4 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

6 hours ago