उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, यशपाल बेनाम ने छोड़ी बीजेपी, पार्टी से दिया इस्तीफा – myuttarakhandnews.com

 
यशपाल बेनाम पौड़ी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वर्ष 2007 में वह पौड़ी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे.
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पौड़ी जनपद में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
 
आठ साल तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने 18 अक्टूबर को पार्टी से नाता तोड़ लिया. उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों के साथ ही पार्टी में खुद को सही ढंग से नहीं समझे जाने और घुटन महसूस होने की बात कही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर वह जल्द ही फैसला लेंगे.
 
यशपाल बेनाम ने कहा आज से ठीक आठ साल पहले, 18 अक्टूबर को ही वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. संयोग से आठ साल बाद 18 अक्टूबर को ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े विभिन्न नेताओं के बीच उन्हें सही ढंग से समझने का प्रयास नहीं किया गया. इसके चलते वह भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा उन्हें इस तरह की परिस्थितियों में जीने की आदत नहीं है, इसलिए उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया.
 
उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका
उन्होंने कहा उनका राजनीतिक सफर हमेशा अपने सिद्धांतों और स्वतंत्र विचारधारा के साथ आगे बढ़ा है. वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते रहे. जनता के समर्थन से जीत भी हासिल की. बेनाम के अनुसार, उनके पास जो राजनीतिक क्षमताएं हैं, उन्हीं के दम पर उन्होंने चुनावों में अपनी पहचान बनाई, लेकिन भाजपा में आठ साल बिताने के बावजूद पार्टी ने उनकी क्षमताओं का समुचित उपयोग नहीं किया.
 
यशपाल बेनाम पौड़ी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वर्ष 2007 में वह पौड़ी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. इसके अलावा वह दो बार निर्दलीय और एक बार भाजपा के टिकट पर नगरपालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं. निर्दलीय राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले बेनाम का स्थानीय राजनीति में प्रभाव रहा है.
 
उनके भाजपा छोड़ने के फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पौड़ी जनपद की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह भविष्य में किस राजनीतिक दल के साथ जाएंगे या फिर एक बार निर्दलीय राजनीति का रास्ता चुनेंगे. यशपाल बेनाम ने फिलहाल अपने अगले कदम को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं. उन्होंने कहा राजनीतिक भविष्य को लेकर वह जल्द ही निर्णय लेंगे


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…

14 minutes ago

26.06 लाख की अनियमित निकासी के मामले में VPDO नपे, किया गया निलंबित, डीपीआरओ ने की कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

निलंबन के बाद सुशील सती को लक्सर ब्लॉक से हटाकर हरिद्वार जिले के ही बहादराबाद…

31 minutes ago

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…

34 minutes ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विवाद मामले में SIT की जांच शुरू, सबूत जुटाने बरेली पहुंची टीम – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विवाद मामले में सबूत जुटाने के लिए SIT टीम देहरादून से…

37 minutes ago

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, टपकेश्वर मंदिर पहुंची, जल्द होगी पूछताछ – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े होने के लिए मुख्यमंत्री…

49 minutes ago