कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विवाद मामले में सबूत जुटाने के लिए SIT टीम देहरादून से बरेली रवाना हुई.
देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े उत्पीड़न मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच शुरू कर दी है. मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए एसआईटी की एक टीम बरेली पहुंची है. टीम आरोपी पति गिरधारी लाल साहू के घर और अन्य ठिकानों पर जाकर तथ्यों की पड़ताल करेगी. एसआईटी फिलहाल कैबिनेट मंत्री के पूरी तरह स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है. इसके बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वायरल ऑडियो के आधार पर जुटाए जा रहे साक्ष्य: वायरल ऑडियो में गिरधारी लाल साहू और एक महिला के बीच हुई कथित बातचीत को जांच का हिस्सा बनाया गया है. एसआईटी की टीम बरेली में संबंधित स्थानों पर पहुंचकर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाएगी. साथ ही गिरधारी लाल साहू और ऑडियो में शामिल महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एसपी ग्रामीण की निगरानी में नौ सदस्यीय एसआईटी: मामले की जांच एसपी ग्रामीण की निगरानी में नौ सदस्यीय एसआईटी कर रही है. टीम पूरे प्रकरण से जुड़ी अब तक की जानकारी एकत्र कर तथ्यों का परीक्षण करेगी. जांच के दौरान शिकायत, वायरल ऑडियो और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी. कैबिनेट मंत्री के बयान दर्ज होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा.
पति के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज है मुकदमा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्पीड़न और जान से मारने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए देहरादून के कैंट थाने में शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
डॉक्टरों के मुताबिक, उनका रक्तचाप सामान्य होने में समय लग सकता है. ऐसे में उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.
पति ने ऑडियो को बताया फर्जी, मंत्री ने सही होने का किया दावा: मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और वायरल ऑडियो को फर्जी बताया. इसके बाद शनिवार सुबह रेखा आर्या ने अस्पताल से पत्रकार वार्ता कर अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने अपने उत्पीड़न से जुड़े आरोप दोहराए और वायरल ऑडियो को सही बताया.
बयान के बाद आगे बढ़ेगी जांच: फिलहाल एसआईटी बरेली में साक्ष्य जुटाने और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच में लगी है. कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे. इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों और साक्ष्यों के आधार पर ही होगी.
कैबिनेट मंत्री की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे का घटनास्थल बरेली है. ऐसे में एक टीम जांच के लिए भेज दी गई है. टीम सभी पहलुओं की जांच करेगी और गिरधारी लाल साहू के खिलाफ पहले में दर्ज मुकदमों की भी जांच करवाई जा रही है.
-प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी देहरादून-
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…
निलंबन के बाद सुशील सती को लक्सर ब्लॉक से हटाकर हरिद्वार जिले के ही बहादराबाद…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…
यशपाल बेनाम पौड़ी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वर्ष 2007…
Rudrapur: पैसे नहीं थे तो चर्च के पास छोड़ दी बीमार नवजात बच्ची, पुलिस ने…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े होने के लिए मुख्यमंत्री…